Type Here to Get Search Results !

बिरनी में कुएं में गिरा जंगली हिरण,हुई मौत।

बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।

भरकट्टा ओपी क्षेत्र के साखाबारा पंचायत अंतर्गत प्रतापुर गांव में एक जंगली हिरण की कुएं में गिरने से मौत हो गई।स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि गांव के एक कुएं में रात के अंधेरे में गिरने से एक जंगली हिरण की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।इसके बाद अनु सोरेन की अगुवाई में वन विभाग की एक रेस्क्यू टीम प्रतापुर पहुंची और मृत हिरण को कुएं से बाहर निकालकर अपने साथ ले गई।मौके पर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि जनार्दन यादव, खूबलाल यादव, समाजसेवी रमेश कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.