खुद्दीसार पंचायत के दर्जनों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन।
SHIKHAR DARPANSunday, February 15, 2026
0
डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
डुमरी प्रखंड की खुद्दीसार पंचायत के दर्जनों युवाओं ने रविवार को अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता कार्यक्रम झामुमो के युवा नेता अखिलेश महतो राजू की उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस अवसर पर सभी नए सदस्यों का झामुमो का पट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश महतो राजू ने कहा कि क्षेत्र एवं ग्रामीणों की ज्वलंत समस्याओं का समाधान केवल झामुमो ही कर सकती है।
उन्होंने युवाओं से संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में झामुमो नेता बरकत अली, भोला सिंह, छोटी अंसारी, उपप्रमुख उपेंद्र महतो, बब्लू नंदलाल शर्मा, अनिल रजक, सोनू सोहेल, राहुल कुमार, सुभाष कुमार, महादेव हेंब्रम एवं भुनेश्वर दास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।उक्त जानकारी झामुमो नेता मिथलेश महतो ने दी।