Type Here to Get Search Results !

कुलगो में एसबीआई बीसी संचालक पर करोड़ों की ठगी का आरोप//किसान-मजदूर यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

डुमरी प्रखंड के कुलगो उत्तरी पंचायत सचिवालय सभागार में रविवार को झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने की, जबकि संरक्षक चेतलाल महतो भी उपस्थित रहे। बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई कुलगो स्थित State Bank of India (एसबीआई) के बीसी (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) के पास जमा की थी, लेकिन बीसी संचालक आसपास के सैकड़ों लोगों की करोड़ों रुपये की जमा राशि लेकर फरार हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत बैंक शाखा तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों से की गई, परंतु अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इससे क्षेत्र के गरीब एवं मजदूर परिवारों में भारी आक्रोश व्याप्त है।यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि गरीबों और मजदूरों की मेहनत की कमाई के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो यूनियन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।बैठक में केंद्रीय कोषाध्यक्ष नुनूचंद महतो, केंद्रीय महासचिव रवींद्र कुमार, मुखिया जयकांत महतो, पंसस छेदी साव, उपमुखिया कोकिल साव, महासचिव गुलाम गौस, सोमर ठाकुर, हेमा देवी, ललिता देवी, भीम महतो, समसुदीन अंसारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.