Type Here to Get Search Results !

जंगल से भटककर गांव पहुंची नीलगाय, ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा।

खोरिमहुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

धनवार प्रखंड के महेशमरवा गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब जंगल से भटककर एक नीलगाय गांव में पहुंच गई। बताया जाता है कि गांव में घुसने के बाद नीलगाय काफी देर तक इधर-उधर भागती रही और इसी दौरान दौड़ने के क्रम में वह झाड़ी में फंस गई।नीलगाय के झाड़ी में फंसने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा के मद्देनजर नीलगाय को रस्सी से बांध दिया। नीलगाय को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नीलगाय को अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों द्वारा नीलगाय का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।बताया गया है कि झाड़ी में फंसे रहने के कारण नीलगाय घायल हो गई है। वन विभाग के अनुसार पहले उसका पूरा इलाज किया जाएगा, इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से दोबारा जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.