खुखरा थाना अन्तर्गत छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल खुखरा में तीन दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया तथा मौके पर उपस्थित अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंकज मिश्रा, अतुल जैन, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, शंकर गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर के प्रथम दिन बड़ी संख्या में अभिभावक एवं स्थानीय लोग जांच कराने पहुंचे।
अधिक भीड़ होने के कारण सभी लोगों का चेकअप नहीं हो सका, इसलिए विद्यालय प्रांगण में 8 एवं 9 फरवरी को भी नेत्र जांच शिविर जारी रहेगा।पहले दिन लगभग 150 लोगों की आंखों की जांच की गई तथा डॉक्टरों द्वारा उन्हें उचित परामर्श और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विद्यालय प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।