Type Here to Get Search Results !

हेल्पिंग कॉर्प्स ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, मानवहित से जुड़ी समस्याओं से कराया अवगत।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार को लोक भवन पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल में हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन के अध्यक्ष विशाल गंभीर, उपाध्यक्ष मनोज चावला,कानूनी सलाहकार सह अधिवक्ता अर्पित कुमार सिन्हा व जिला सचिव अभिषेक चावला मौजूद थे। ज्ञापन में मानवहित से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया गया है। ज्ञापन में ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली, औद्योगिक क्षेत्रों में लगी फैक्ट्रियों के प्रदूषण से प्रभावित हो रहे जन जीवन और तिलैया थाना क्षेत्र का मामला आयुषी चावला प्रकरण में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैफिक जांच के दौरान स्थाई व्यवस्था के साथ, बैरिकेटिंग और सीसीटीवी की व्यवस्था के साथ जांच अभियान जारी रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने की मांग की। औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्ट्रियों के प्रदूषण से आस पास के क्षेत्रों में प्रभावित हो रहे लोगो के विषय पर चिंता जताई और गिरिडीह, हजारीबाग, देवघर जैसे अन्य जिलों में भू-माफियाओं द्वारा पेड़ों की कटाई पर भी चिंता जताई।जिससे पर्यावरण प्रभावित हो रहा है ।आयुषी चावला प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच की अनुशंसा और दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर जांच उपरांत कार्रवाई की मांग की गई। राज्यपाल ने निस्वार्थ भाव से कार्य जारी रखने को कहा और मुख्यमंत्री को संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.