Type Here to Get Search Results !

पूर्णपानी तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।

बिरनी प्रखंड अंतर्गत खरखरी पंचायत के खरखरी गांव निवासी अनिल राणा (उम्र लगभग 28 वर्ष), पिता स्व. राजदेव राणा का शव बुधवार की शाम पूर्णपानी तालाब में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल राणा प्रत्येक दिन की तरह करमाटांड़ स्थित भोला सीमेंट दुकान (प्रेम साव की दुकान) पर गए हुए थे। बताया जाता है कि करीब 4:00 बजे पूर्णपानी तालाब में ग्रामीणों ने एक शव देखा, जिसकी पहचान बाद में अनिल राणा के रूप में की गई।

घटना की खबर मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।परिवार के लोगों का कहना है कि अनिल राणा की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।सूचना मिलते ही बिरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल ग्रामीणों ने सीमेंट दुकान के सामने कवाड़ बरहमसिया मुख पथ पर शव को रख कर जाम कर दिया गया था।गांव में मातम का माहौल है और लोग घटना से स्तब्ध हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.