बेंगाबाद में दो बाइकों की टक्कर, घायल सहदेव पंडित की इलाज के दौरान मौत।
SHIKHAR DARPANFriday, February 13, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बेंगाबाद–मधुपुर मुख्य मार्ग पर चपुआडीह के समीप गुरुवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में घायल 60 वर्षीय सहदेव पंडित की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोबराजपुर निवासी सहदेव को गिरिडीह सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।इस हादसे में एक महिला समेत कुल चार लोग घायल हुए थे। घायलों में सहदेव पंडित, प्रमिला देवी, बबलू शर्मा तथा बुच्चानवाडीह निवासी तबरेज अंसारी शामिल हैं। चिकित्सकों ने सहदेव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल रेफर कर दिया था।
घटना के संबंध में घायल बबलू शर्मा ने बताया कि वे अपने चाचा सहदेव पंडित और प्रमिला देवी के साथ देवघर से सोबराजपुर लौट रहे थे। चपुआडीह स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र के पास रुकने के दौरान पीछे से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सभी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।