Type Here to Get Search Results !

वन विभाग मधुबन में लगातार गरीबों पर कहर ढा रहा है,बर्दाश्त नहीं किया जाएगा - पूरन महतो।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन इलाके में कोरिया बस्ती में वन विभाग के कर्मी ने गरीबों के घर को तोड़ने का प्रयास किया,जबकि माले के जिला कमिटी के साथियों और कोरिया बस्ती के ग्रामीण और प्रतिनिधियों ने डीएफओ मनीष कुमार  से बात की थी उन्होंने आश्वासन दिया था कि भूमिहीनों वन पट्टा की बात राज्य सरकार का प्रावधान है,हम जल्द प्रयास करेंगे,ज्ञात हो माले ने इस मुद्दे को लेकर मधुबन के नेताओं की अगुवाई में अंचल अधिकारी अंचल कार्यालय में प्रदर्शन किया था उस समय अंचल अधिकारी  ने आश्वासन दिया था,किसान नेता पूरन महतो और अजीत राय ने कहा कि हम फिर से अंचल कार्यालय और वन विभाग में प्रदर्शन करेंगे।

माले नेता राजेश सिन्हा और कन्हाई पांडेय ने कहा कि जिला प्रशासन राज्य सरकार के आदेश को माने वरना प्रदर्शन से हमलोग सक्षम है अपनी मांग को मनवा लेंगे।वन विभाग के अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना को तोड़ने का लगातार प्रयास करते है,बेघर वाले को लगातार परेशान करते है,आंदोलन होगा। दिनांक 12 फरवरी को माले नेता पूरन महतो,राजेश सिन्हा और कन्हाई पांडेय की अगुवाई में घर को जांच करने गए वहां टूटा हुआ घर पाया गया,इस बात को देख माले नेता आंदोलन को बाध्य होंगे,वन विभाग को घेरा जाएगा,असंगठित मजदूर मोर्चा के तमाम नेता का समर्थन प्राप्त है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.