Type Here to Get Search Results !

वाहनों पर डेज़लिंग लाइट एवं हाई बीम लाइट के विरूद्ध अभियान चलाया गया।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

परिवहन आयुक्त संजीव बेसरा से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिडीह संतोष कुमार के निर्देशानुसार आज सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से मोटरयान निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी के नेतृत्व में अम्बेडकर चौक गिरिडीह में वाहनों पर “डेज़लिंग लाइट एवं  हाई बीम लाइट” के विरूद्ध अभियान चलाया  गया। मौके पर मोटरयान निरीक्षक गिरिडीह ने वाहन स्वामी एवं वाहन चालक को जागरूक करते हुए बताया कि अधिकांश वाहन दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती है एवं साथ ही बताया कि वाहनों पर डेज़लिंग लाइट एवं  हाई बीम लाइट के कारण भी सड़क दुर्घटना होती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.