Type Here to Get Search Results !

चार दिन से लापता 12 वर्षीय आयुष, परिवार बेहाल – मानवाधिकार आयोग से की गई शिकायत।

राजधनवार,शिखर दर्पण संवाददाता।

राजधनवार के मायाराम गांव निवासी 12 वर्षीय मासूम आयुष कुमार (पिता – लक्ष्मण दास) पिछले चार दिनों से लापता है। अब तक उसके संबंध में किसी भी प्रकार का ठोस सुराग सामने नहीं आने से परिवार की चिंता और पीड़ा लगातार बढ़ती जा रही है। परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी बेचैनी का माहौल है। परिवार का आरोप है कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से ठोस और स्पष्ट कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। इसी को लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ता रंजीत कुमार ने पहल करते हुए मानवाधिकार आयोग से वार्ता कर मामले में आधिकारिक रूप से डायरी एवं शिकायत दर्ज कराई है।

आयोग की ओर से आश्वासन दिया गया है कि मामले की शीघ्र जांच कर सच्चाई सामने लाई जाएगी तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।वही ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं व्यवस्था व समाज दोनों के लिए गंभीर चेतावनी हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आयुष की बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की है।मानवाधिकार कार्यकर्ता रंजीत कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि मासूम आयुष को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचने में मदद करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.