Type Here to Get Search Results !

छत से गिरकर डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, जगमनडीह में पसरा मातम।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

पचंबा थाना क्षेत्र के जगमनडीह में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां खेलते-खेलते घर की छत से गिरकर डेढ़ वर्षीय मासूम मोहम्मद अयान की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगमनडीह निवासी मोहम्मद मकसूद का डेढ़ वर्षीय पुत्र अयान दोपहर में घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल बच्चे को लेकर गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में मातम पसर गया। परिजनों की चीत्कार सुनकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बाद में परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अपने साथ घर ले गए।यह दर्दनाक घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत को उजागर करती है। घर की छत या ऊंचे स्थानों पर छोटे बच्चों को अकेला छोड़ना खतरनाक साबित हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.