Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान तेज।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

जिले भर में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पीरटांड़ प्रखंड में जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय कर्णपुरा और मध्य विद्यालय कुम्हारलालो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच जागरूकता पर्चियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर फाइलेरिया से बचाव के उपाय, समय-समय पर दवा सेवन, उचित शारीरिक स्वच्छता बनाए रखने तथा सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की विस्तृत जानकारी दी गई।

छात्राओं को बताया गया कि नियमित रूप से दवा सेवन करने से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।मौके पर मौजूद पिरामल फाउंडेशन के किशुन शर्मा ने कहा कि सरकारी निर्देशानुसार फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि देश से फाइलेरिया जैसी बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सके। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.