Type Here to Get Search Results !

हरलाडीह ओपी में घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ मामले में दोनों पक्षों पर हुआ मुकदमा दर्ज ।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

हरलाडीह ओ०पी० क्षेत्र अंतर्गत पिपराडीह गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला सोनिया देवी ने गांव के ही कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, जातिसूचक गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने हरलाडीह ओपी प्रभारी को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में सोनिया देवी ने बताया कि दिनांक 8 फरवरी को नामजद आरोपी उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर चावल, पका हुआ भोजन, बर्तन, बिछावन, आलू समेत अन्य घरेलू सामान बाहर फेंक दिया, जिससे करीब दस हजार रुपये की क्षति हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई तथा बचाने आई पुत्री कंचन कुमारी और भाभी मुनिया देवी के साथ भी मारपीट व अभद्रता की गई।पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया, कपड़े फाड़ दिए और गांव से भगा देने तथा जान से मारकर शव जंगल में फेंक देने की धमकी दी।
वही इस मामले में दूसरे पक्ष के चंपा देवी भी हरलाडीह ओपी में आवेदन देकर मामला को दर्ज कराया है। चंपा देवी ने लगभग आधे दर्जन लोगों पर आरोप लगाया है कि उन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।इधर हरलाडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से मामला दर्ज कर लिया गया है। और मामले की जांच पड़ताल पुलिस शुरु कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.