शबे-बारात को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक।
SHIKHAR DARPANSunday, February 01, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
शबे-बारात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने की।बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में शांति समिति के सदस्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। प्रशासन हर स्तर पर सहयोग के लिए तत्पर है।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि बाइकर्स, हुड़दंग मचाने वालों एवं शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी ने आमजनों से अपील की कि शबे-बारात पर्व को आपसी भाईचारे और परंपराओं के अनुरूप मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी या कानून व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों से बचें।बैठक में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति सदस्यों ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।