करपरदारडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती।
SHIKHAR DARPANSunday, February 01, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत पंचायत पालगंज के टोला करपरदारडीह में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर 1 फरवरी 2026 को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम के युवाओं, गणमान्य लोगों तथा देश-विदेश में रह रहे ग्रामीणों के सहयोग से किया गया।इस अवसर पर गांव की माताओं-बहनों की भी सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के वातावरण में जयंती समारोह संपन्न कराया।कार्यक्रम में पंचायत की पूर्व मुखिया कांति देवी, रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष कोलेश्वर दास, वार्ड सदस्य मणिलाल दास, पूर्व वार्ड सदस्य राजू दास सहित अंबेडकर युवा विकास समिति के पदाधिकारी मुकेश दास, भीमसेन दास, चंद्र देवदास, खुशन दास, जय कुमार दास, अकाल दास, मास्टर दुखन दास, संजय दास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।वक्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के विचारों, समानता, सामाजिक समरसता और मानवता के संदेशों पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।