Type Here to Get Search Results !

तिसरी के राणाडीह में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत,जांच में जुटी पुलिस।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

तिसरी प्रखण्ड अंतर्गत खटपोक पंचायत के राणाडीह निवासी विमली देवी पति ब्रहमदेव  रविदास 25 वर्षीय की रविवार देर रात्रि को घर मे ही संदेहास्पद मौत हो गई है। मंगलवार सुबह तिसरी पुलिस राणाडीह गाव से शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया है। बताया गया कि मृतका अपने दो बच्चे और अपने सास ससुर के साथ घर पर थी । उसका पति लदाख में काम पर था । रविवार रात्रि को महिला की तबियत बिगड़ गई थी । महिला को तिसरी भंडारी रोड स्थित लक्ष्मी अस्पताल ईसीजी के लिए  लाया गया था । परंतु अस्पताल पहुचने से पूर्व रास्ते मे  महिला की मौत हो चुकी थी । 

सूचना उसके पति को लदाख में दिया गया । पति मंगलवार सुबह घर पहुचा और शव अंत्येष्ठि हेतु ले जाने की तैयारी चल ही रही थी । उसी समय तिसरी पुलिस राणाडीह गाव पहुंच कर शव अपने कब्जे में लेकर तिसरी थाना ले आई। तिसरी पुलिस के अनुसार महिला का मायका राजधनवार वाले किसी व्यक्ति ने सरकारी 100 नम्बर पर शिकायत दर्ज कर बताया था कि महिला की आकस्मिक मौत नही हत्या हुई है । जिस कारण शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु  भेजा जा रहा है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.