Type Here to Get Search Results !

सभी कर्मी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके:- संतोष गुप्ता।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त निर्वाचन कार्यों को लेकर सभी तैयारियों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर सरिया संतोष गुप्ता ने बड़की सरैया नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर उचित एवं सुचारू चुनाव कार्यों के संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधार शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के क्रम में मतदान केंद्रों की स्थिति, पूरे नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर आदर्श आचार संहिता अनुपालन की स्थिति, मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई, रैंप एवं राज्य चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम मूलभुत सुविधा (AMF) के तहत मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी ने SST टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.