गिरिडीह में ट्रक-ऑटो की जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल।
SHIKHAR DARPANThursday, February 12, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के अलकापुरी चौक के समीप शुक्रवार की अहले सुबह एक ट्रक और ऑटो के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने अलकापुरी चौक के पास ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो में सवार प्रेम दास (35 वर्ष, निवासी रतनपुरा-हीरोडीह) और छोटू राम (निवासी खरगडीहा देवपहरी, देवरी थाना क्षेत्र) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान प्रेम दास की मौत हो गई।
वहीं छोटू राम का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे के बाद ट्रक और ऑटो दोनों के चालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच यह घटना क्षेत्र में चिंता का विषय बन गई है, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसों का प्रमुख कारण माना जा रहा है।