Type Here to Get Search Results !

अवैध खनन रोकने की दिशा में उठाएं सख्त कदम :- उपायुक्त।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

समाहरणालय सभाकक्ष में आज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने अवैध पत्थर उत्खनन, अवैध बालू/कोयला/अभ्रक उत्खनन के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा समीक्षा की गई। इस दौरान सीसीएल के पट्टा क्षेत्र, वन क्षेत्रों हो रहे मायका अभ्रक के अवैध उत्खनन व अन्य क्षेत्रों में कोयलें के अवैध उत्खनन व प्रेषण की रोकथाम व अन्य पर विचार विमर्श किया गया। बालू घाटों के संचालन एवं बालू के अवैध भंडारण उठाव एवं परिवहन के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ की कहा कि नियमों का उल्लंघन करने एवं अवैध खनन करने वालों पर सख्त  से सख्त  कार्रवाई की जाएगी ।इसके अलावा उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन, परिवहन, भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज करें तथा वन क्षेत्र में भी खनन करने वाले लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कर उचित करवाई करें।

साथ ही अवैध रूप से खनिज लदे वाहनों की भी जांच करने का निर्देश दिये। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि अवैध उत्खनन रोकने की दिशा में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी से समन्वय बनाकर संबंधित विभाग कड़ा रूख अख्तियार करें। उन्होंने कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं। जांच-पड़ताल के साथ छापेमारी अभियान चलाएं। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन एवं अनाधिकृत परिवहन से सरकारी राजस्व को भारी क्षति पहुँच रही है तथा धूल, ध्वनि एवं अन्य प्रदूषकों के कारण पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे जन-स्वास्थ्य एवं सार्वजनिक हित प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अवैध खनन गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने, नियमित गश्ती तेज करने, बिना लाइसेंस संचालित क्रेशरों पर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने और संबंधित विभागों के बीच समन्वय मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।बैठक में पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, आरओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सभी अंचलाधिकारी, फैक्टरी इंस्पेक्टर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.