खुखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल खुखरा में वार्षिक महोत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीरटांड प्रमुख सविता टुडू,उप प्रमुख महेंद्र महतो, पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक,पंकज मिश्रा के अलावे कई लोग शामिल थे । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित के साथ की गई। वही कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों ने एनुअल कार्यक्रम में भाग लिया और एक से बढ़कर एक कला की प्रस्तुती की। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी प्रतिभा के मामले में किसी से कम नहीं हैं।
पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। विद्यालय के शिक्षकों ने एनुअल कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए पूरे वर्ष की शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।