Type Here to Get Search Results !

देवरी के चितरोकुरहा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक झड़प।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुरहा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार सुबह हुई मारपीट की घटना में 35 वर्षीय कारु यादव तलवार से हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घायल कारु यादव ने बताया कि वे अपने घर के निर्माण कार्य के लिए मजदूरों से काम करवा रहे थे। इसी दौरान गांव के गुड्डू साव समेत कुछ लोग लाठी, लोहे के रॉड और तलवार लेकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

आरोप है कि उन्होंने निर्माणाधीन दीवार को धक्का देकर गिरा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान मारने की नीयत से कारु यादव पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग हाथ में तलवार लहराते दिखाई दे रहे हैं।इस संबंध में देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि घायल द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। आवेदन और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.