Type Here to Get Search Results !

सऊदी अरब से लाया गया विजय कुमार महतो का शव, दुधपनिया में अंतिम संस्कार।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता। 

सऊदी अरब के जेद्दाह में 23 अक्टूबर 2025 को पुलिस की गोली लगने से दुधपनिया निवासी विजय कुमार महतो की हुई मौत के बाद उनका पार्थिव शरीर शनिवार को रांची स्थित रिम्स के शव गृह से परिजनों ने प्राप्त किया। इसके बाद शव को उनके पैतृक गांव दुधपनिया लाया गया, जहां जमुनिया नदी तट पर पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।शव को सऊदी अरब से भारत लाने की प्रक्रिया के तहत पहले मुंबई और फिर मुंबई से रांची लाया गया था। 14 फरवरी से शव रिम्स के शव गृह में रखा हुआ था। शनिवार को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया।

शव लाने के लिए मृतक के पिता सूर्यनारायण महतो, चाचा फुलचंद महतो, मुखिया जागेश्वर महतो, अभिभावक एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर महतो, प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सिकंदर अली एवं आजसू नेता मोहन महतो रांची गए थे।स्थानीय सांसद सीपी चौधरी ने शव वाहन उपलब्ध कराया तथा आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। शव को परिजनों को सुपुर्द किए जाने की प्रक्रिया के दौरान सांसद स्वयं उपस्थित रहे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।गांव में पार्थिव शरीर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से विजय कुमार महतो को अंतिम विदाई दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.