Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह नगर निगम चुनाव परिणाम घोषित:- प्रमिला मेहरा प्रचंड मतों से निर्वाचित, शैलेन्द्र कुमार चौधरी दूसरे स्थान पर।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

शहरी स्थानीय निकाय गिरिडीह नगर निगम के महापौर पद के लिए हुए चुनाव का मुकाबला बड़ा ही दिलचव रह। जारी परिणाम पत्र के अनुसार प्रमिला मेहरा ने भारी मतों से जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से पराजित किया। निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार प्रमिला मेहरा को कुल 38,091 मत प्राप्त हुए, जो सभी प्रत्याशियों में सर्वाधिक है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शैलेन्द्र कुमार चौधरी को 23,492 मत मिले। इस प्रकार प्रमिला मेहरा ने लगभग 14,599 मतों के अंतर से शानदार जीत हासिल की। चुनाव मैदान में कुल 16 प्रत्याशी थे। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में अर्जुन बैठा को 5,708 मत, कामेश्वर पासवान को 3,787 मत, गोरव कुमार को 2,398 मत, फूल देवी को 2,253 मत तथा कृष्णा तुरी को 1,969 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा अनिल कुमार दास (1,070), गोविंद तुरी (1,018), समीर राज चौधरी (1,084), प्रदीप पासवान (976), योगेश्वर महथा (912), नागेश्वर दास (748), बनारसी लाल दास (637), प्रकाश कुमार दास (514) और पंकज कुमार सागर (418) को मत मिले।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस चुनाव में कुल 91,848 मत डाले गए, जिनमें से 85,075 मत वैध और 6,773 मत अवैध पाए गए। मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और परिणाम की घोषणा के साथ ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।निर्वाचन पदाधिकारी ने विधिवत घोषणा करते हुए प्रमिला मेहरा को गिरिडीह नगर निगम के महापौर पद के लिए निर्वाचित घोषित किया। परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया। शहर के विभिन्न इलाकों में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जीत का उत्सव मनाया गया।प्रमिला मेहरा की इस जीत को शहर की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नई महापौर शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, पेयजल संकट, सड़क निर्माण और शहरी बुनियादी ढांचे को लेकर क्या नई योजनाएं सामने लाती हैं।गिरिडीह नगर निगम के इस चुनाव परिणाम ने स्थानीय राजनीति की दिशा तय कर दी है और आने वाले समय में इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.