गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायरिंग मामले का आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार।
SHIKHAR DARPANThursday, February 26, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह नगर निगम आम निर्वाचन 2026 के बाद हुई हिंसक घटना के मामले में गिरिडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजन कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी कर आरोपी को दबोचा गया। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को वार्ड संख्या 18 के मतदान केंद्र के समीप हुई हिंसक घटना के संबंध में नगर थाना कांड संख्या 16/2026 (दिनांक 24.02.2026) विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। मामले में नामजद अभियुक्त हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसु (उम्र करीब 22 वर्ष) पिता इन्द्रदेव श्रीवास्तव, निवासी झिझरी मोहल्ला, थाना नगर, जिला गिरिडीह, फरार चल रहा था।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर बुटबरिया गांव के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के निशानदेही पर फायरिंग में प्रयुक्त एक 7.65 एमएम का देसी पिस्टल, एक जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया गया।इससे पहले पुलिस ने मामले में संलिप्त पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। उनके पास से भी एक 7.65 एमएम देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद की गई थीं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान या बाद में शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वही छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी व कर्मी में मो० कौशर अली पुलिस उपाधीक्षक मु0-02, नीरज कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक मु0-01 आबिद खान पुलिस उपाधीक्षक साईबर, सुमित कुमार अनु०पु०पदा० डुमरी अनुमण्डल, धनंजय कुमार, अनु०पु०पदा० सरिया-बगोदर अनुमण्डल, कैलाश प्रसाद महतो पुलिस उपाधीक्षक, नीलम कुजूर पुलिस उपाधीक्षक, मन्टु कुमार नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक, रतन कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक, श्याम किशोर महतो पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी मुफ्फसिल थाना, प्रदीप कुमार दास पुलिस निरीक्षक जमुआ अंचल, ज्ञान रंजन कुमार पुलिस निरीक्षक,पु०अ०नि० राजीव कुमार थाना प्रभारी पचम्बा, पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार सिंह थाना प्रभारी बेंगाबाद, पु०अ०नि० सुशांत कुमार चिरंजीवी थाना प्रभारी ताराटॉड़,पु०अ०नि० आनन्द प्रकाश थाना प्रभारी गाण्डेय, पु०अ०नि० गुलाम गौस हुस्सानी थाना प्रभारी अहिल्यापुर, पु०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल प्रभारी घोड़थम्बा ओ०पी०,पु०अ०नि० महेश चन्द्रा थाना प्रभारी हिरोडीह थाना,पु०अ०नि० विभुति देव थाना प्रभारी जमुआ थाना, पु०अ०नि० मणिकान्त कुमार पुलिस केन्द्र गिरिडीह, पु०अ०नि० विवेक कुमार माथुरी मुफ्फसिल थाना सहित कई पदाधिकारी शामिल थे।