कलश यात्रा के साथ शिव प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ।
SHIKHAR DARPANSunday, February 08, 2026
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।
जमुआ प्रखंड के हरला पंचायत अंतर्गत बसरीयाधाम में श्री श्री 1008 नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में 751 महिलाएं एवं युवतियां श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुईं।कलश यात्रा बसरीयाधाम से प्रारंभ होकर जमुआ, कन्दाजोर, तुर्कडीहा होते हुए झारो नदी धाम पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पुनः यज्ञशाला लौटे। पूरे मार्ग में वातावरण हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से भक्तिमय बना रहा।
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु माथे पर धार्मिक पट्टियां लगाए हुए थे। बैंड-बाजे और भक्ति गीतों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भक्ति के सागर में झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।मौके पर यज्ञ समिति के सदस्य बाल गोविंद कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, मुखिया बेवी देवी, पूर्व मुखिया महेंद्र कुमार, उमेश यादव, रामरतन कुमार, दिनेश कुमार, राजेश यादव, राजकुमार राय, लक्ष्मण यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।यज्ञ के आचार्य जयकृष्ण पांडेय ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है तथा सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है। उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है।