Type Here to Get Search Results !

दुंदो नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण।

बेंगाबाद,शिखर दर्पण संवाददाता।

गांडेय तथा बेंगाबाद प्रखंडों की सीमा पर स्थित दुंदो नाला पर पुल निर्माण की मांग को लेकर आसपास के ग्रामीणों ने एकजुट होकर तत्काल पुल निर्माण की मांग की है। इस कारण हो रही परेशानियों की ओर प्रशासन तथा सरकार का ध्यान खींचा है। मौके पर मौजूद पूर्व जिप सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक एवं राजेश यादव ने कहा कि, झारखंड निर्माण के 25 और देश की आजादी के 78 साल बीत जाने के बावजूद ग्रामीण इलाके विकास से वंचित हैं। इस पुल के नहीं रहने से हर दिन सैकड़ो बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी होती है। बार-बार मांग करने के बावजूद पुल नहीं बन रहा। कहा कि, इसके अलावा दुंदो और महेशमुंडा के बीच जयंती नदी पर भी पुल की जरूरत है। उक्त दोनों पुलों का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी कम नहीं हो रही है।

उन्होंने आगामी 12 फरवरी, अखिल भारतीय आम हड़ताल के दिन बेंगाबाद पहुंचकर इस सवाल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन समर्पित करने का ऐलान किया। साथ ही कहा कि, इसके बाद गांडेय प्रखंड में भी एक दिन आंदोलन किया जाएगा। यदि इस पर प्रशासनिक पहल नहीं हुई तो नगर निकाय चुनाव के बाद जिला मुख्यालय तक पुल निर्माण की मांग को लेकर पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।आज के आंदोलन में मुख्य रूप से राजू पासवान, शंभू ठाकुर, महेंद्र साव, शंकर सोरेन, चांद हांसदा, योगेंद्र राय, गोमस टुडू, रतन पासवान, अजय पासवान, प्रसाद सिंह, कमलेश्वर राय, रामेश्वर मुर्मू, बेनीलाल मुर्मू, चूड़का मुर्मू, गोविंद सोरेन, बिहारी राय, सुदामा राय, लोचन यादव, मंगल किस्कू सहित बड़ी तादाद में आसपास के गांवों के महिला पुरुष मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.