Type Here to Get Search Results !

कुडको में शोक सभा आयोजित ।‌

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता ।

खुखरा थाना अन्तर्गत हरलाडीह ओपी क्षेत्र के खवासटांड स्थित मध्य विद्यालय खवासटांड में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह शोक सभा अवकाश प्राप्त शिक्षक भगतराम महतो के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें आसपास के दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए।शोक सभा प्रखंड के नाई समाज के अध्यक्ष बासुदेव ठाकुर के पत्नी के निधन पर आयोजित की गई थी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।सभा में बालेश्वर ठाकुर, जंग बहादुर ठाकुर, शकुंतला देवी, गुड़िया देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने दिवंगत के व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.