सड़क बनने के साथ ही उखड़ने लगी पिच गुणवत्ता पर उठे सवाल।
SHIKHAR DARPANMonday, February 23, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
गौरव भक्त.
पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मधुबन के बेड़ी सीतानाला नदी पुल के पास बन रही सड़क निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण के कुछ ही दिनों बाद सड़क उखड़ने लगी है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।बताया जाता है कि मधुबन से पर्वतपुर तक सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने लंबे समय तक प्रयास और मेहनत की थी। इसके बाद इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। वहीं बेड़ी सीतानाला नदी पर पुल का भी निर्माण किया गया। लेकिन पुल निर्माण के बाद जब दोनों ओर सड़क बनाई गई, तो दूसरे ही दिन से सड़क टूटने लगी।इस मामले को लेकर जेएलकेएम नेता नरेश महतो ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है।
जिसका नतीजा है कि नई बनी सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुल निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा रात में भी काम कराया जाता था, जबकि उस समय बूंदाबांदी हो रही थी। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर इसका विरोध किया था और रात्रि में हो रहे कार्य को रुकवाया था।नरेश महतो ने कहा कि पुल निर्माण के बाद जब एप्रोच रोड का निर्माण शुरू हुआ, तो गुणवत्ता का विशेष ध्यान नहीं रखा गया। यही कारण है कि सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो गई।उन्होंने नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं गिरिडीह के उपायुक्त (डीसी) से मामले में संज्ञान लेकर उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच नहीं की गई, तो सड़क जल्द ही पूरी तरह खराब हो सकती है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होगी।