Type Here to Get Search Results !

कठवारा सड़क दुर्घटना में एक व्यकि घयाल।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड थाना क्षेत्र के कठवारा के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार कठवारा के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को आनन-फानन में गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.