प्रवासी मजदूर मौत की मुआवजा व न्याय की मांग लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन वार्ता के बाद दूसरे दिन समाप्त।
SHIKHAR DARPANThursday, February 19, 2026
0
डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
मधगोपाली पंचायत के दुधपनिया गांव निवासी सह प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो की बीते साल 23-10-2025 को सऊदी अरब के जेद्दाह में गोली लगने के उपरांत हुई मौत प्रकरण तथा बिना मुआवजा भुगतान सऊदी अरब से शव मंगाने मामले में डुमरी थाना प्रभारी की संदिग्ध भूमिका का आरोप लगा मृतक के परिजनों व पंचायत के दर्जनों महिला पुरूषों द्वारा 17 फरवरी से अनुमंडल कार्यालय परिसर में जारी अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन 18 फरवरी (बुधवार) की रात्रि पुलिस प्रशासन एवं धरना दे रहे मृतक के परिजनों एवं अन्य धरनार्थियों के बीच हुए वार्ता के बाद समाप्त हो गया।शोकाकुल परिजनों से एसडीपीओ सुमित प्रसाद सीओ शशिभूषण वर्मा पुलिस इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शहाबुद्दीन ने वार्ता किया।वार्ता में सरकार द्वारा निर्धारित देय मुआवजा राशि का भुगतान कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही देने एवं पारिवारिक लाभ देने पर सहमति बनी।
साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं दोनों बच्चों की पढ़ाई के लिए निर्धारित स्पॉन्सर मासिक राशि दिलाने की बात कही गई जबकि पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों द्वारा शव का दाह संस्कार एवं श्राद्धकर्म के लिए मानवीय सहायता के रुप में एक सम्मानजनक राशि नगद दिया गया।इस दौरान धरना का नेतृत्व कर रहे पूर्व मुखिया सह डुमरी विधायक प्रतिनिधि रामप्रसाद महतो मृतक का पिता सूर्यनारायण महतो मृतक का ससुर चिंतामन महतो मृतक के चाचा लोकनाथ महतो मृतक की पत्नी बसंती देवी सहित अभिभावक एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर महतो झाएकिमयू के केन्द्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो प्रवासी मजदूर के हितार्थ कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली आजसू नेता मोहन महतो मुखिया जागेश्वर महतो मुखिया खेमलाल महतो युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गुड्डु मलिक आदि उपस्थित थे।