हीरापुर–बदगांवा सड़क पक्कीकरण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध।
SHIKHAR DARPANWednesday, February 18, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
हीरापुर से बदगांवा तक बन रही पक्की सड़क के निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने का मामला सामने आया है। बुधवार को मौके पर पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर असर पड़ सकता है।विरोध कर रहे लोगों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की जांच कराने और दोषी संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो भविष्य में उन्हें फिर से परेशानी झेलनी पड़ेगी।इस दौरान पंचायत समिति सदस्य अहमद, विनोद,समाजसेवी ओमप्रकाश महतो, महेंद्र यादव, डीके महतो, उमाशंकर, नवीन, साजन, विनय सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो वे व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।