Type Here to Get Search Results !

महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा का वार्ड नंबर 12, 15 और 36 में जनसंपर्क अभियान।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 12,15 और 36 के  विभिन्न मुहल्लों में बुधवार को महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा का जनसंपर्क अभियान चला। जन सम्पर्क अभियान के दौरान उन्होंने लोगों से आशीर्वाद मांगा और कहा कि हर वार्ड में वार्ड कमेटी का गठन किया जाएगा। वार्ड कमेटी को सशक्त किया जाएगा। वार्ड कमेटी का योजनाओं के चयन में सीधी भागीदारी होगी।

उन्होंने कहा कि आपका आशीर्वाद मिला तो जनता की समस्या के निदान के लिए हर महीने हर वार्ड में जनता दरबार लगाया जाएगा। मौके पर राकेश कुमार राॅकी, हरिमोहन कंधवे, प्रमोद कंधवे, विनय खेतान, बंटी केडिया, संतु कंधवे, गोपाल बगेड़िया, टिंकू सिंह, योगेन्द्र सिंह,  सोनू कुमार, किशोर दास, सुशील शर्मा, मो पलटन, मो गांधी, मो चांद, मो पप्पु, गीता शर्मा,  प्रमिला कुमारी‌ सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.