समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प लेकर जनसमर्थन जुटा रहे मेयर प्रत्याशी कामेश्वर पासवान।
SHIKHAR DARPANMonday, February 16, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी कामेश्वर पासवान लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर अपने समर्थन में वोट मांग रहे हैं और नगर निगम को बेहतर संस्थान बनाने के लिए अपने संकल्प और योजनाओं को लोगों के सामने रख रहे हैं। कामेश्वर पासवान ने कहा कि वे पूर्ण रूप से समाज सेवा के लिए समर्पित हैं और उनका कोई निजी व्यवसाय या व्यापार नहीं है। उनका एकमात्र लक्ष्य गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने नगर निगम को पारदर्शी और जनहितकारी संस्था के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता भी जताई।
उन्होंने विशेष रूप से सीसीएल क्षेत्र में बिना एनओसी के गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास और अबूआ आवास जैसी योजनाओं के तहत घर उपलब्ध कराने की बात कही। उनका कहना है कि यदि सरकारी भवन बन सकते हैं तो गरीबों के लिए आवास की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। जनसंपर्क के दौरान वे लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान का भरोसा दिला रहे हैं। उनके अभियान में “समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा” को मुख्य उद्देश्य बताया जा रहा है।