नहर में गिरी बोलेरो , महिला-बच्चे समेत तीन गंभीर घायल।
SHIKHAR DARPANSunday, February 15, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
बगोदर थाना क्षेत्र के डोरियो भाया चिचाकी रोड स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के समीप रविवार को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार एक महिला, बच्चे और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को नहर से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क का घुमावदार होना और पुल किनारे मजबूत सुरक्षा रेलिंग का अभाव दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। बताया जाता है कि चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बोलेरो सीधे नहर में जा गिरी।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।