Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ जंगल में हाथियों के झुंड को सुरक्षित निकाला गया, पूरी रात चला विशेष अभियान।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिशुनपुर के जंगल में आए चार हाथियों के झुंड को सुरक्षित निकालने के लिए वन विभाग ने शुक्रवार शाम से शनिवार अहले सुबह तक विशेष अभियान चलाया। यह ऑपरेशन शुक्रवार संध्या 4:00 बजे शुरू होकर शनिवार सुबह लगभग 4:30 बजे तक जारी रहा, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। अभियान के दौरान हाथियों के झुंड को धावाटांड़, छातापत्थर, पोखरियादाह, पचरुखी, बड़की टांड़, फतेहपुर खुर्द, प्रतापपुर, पालगंज, करपरतारडीह, कुम्हारलालो, करणपुरा, मदनपुरा, दूधनिया और दुबेडीह होते हुए पास के घने जंगल क्षेत्र की ओर सुरक्षित पहुंचाया गया।

राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में जान-माल की किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली। हालांकि कुछ स्थानों पर हाथियों द्वारा गेहूं की फसल खाने की जानकारी सामने आई है, जिसकी जांच के बाद प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। खबर लिखे जाने तक हाथियों के केंदुआडीह पहाड़ी क्षेत्र में होने की सूचना है। एलिफैंट ड्राइव अभियान में प्रभारी वनपाल रोहित कुमार, उप परिसर पदाधिकारी अशोक कुमार और संतोष कुमार दास के साथ विशेषज्ञ टीम, स्थानीय ग्रामीण एवं क्यूआरटी वाहन की सक्रिय भागीदारी रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.