Type Here to Get Search Results !

राजधनवार में 12 वर्षीय बालक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

राजधनवार,शिखर दर्पण संवाददाता।

धनवार थाना क्षेत्र के मायाराम टोला से 12 वर्षीय एक बालक के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। घटना के 48 घंटे बीत जाने के बावजूद बालक का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी और बालक की तलाश में लगातार छापेमारी एवं खोज अभियान चलाया जा रहा है।

इधर, बालक की बरामदगी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले इस जाम के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बालक का पता नहीं चल जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही बालक को बरामद कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.