Type Here to Get Search Results !

दुबई में मृत श्रमिक के आश्रित को मिला बीमा का चेक।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

डुमरी प्रखंड के चैनपुर पंचायत अंतर्गत तुईयो निवासी केसो महतो के पुत्र लालचंद महतो की मौत बीते 24 सितंबर 2025 को दुबई में एक कंपनी में काम करने के दौरान हो गई थी। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित कंपनी द्वारा कराए गए बीमा के तहत बीमा कंपनी ने भारतीय मुद्रा में 8,70,647 रुपये की राशि दुबई स्थित भारतीय दूतावास को भेजी।

भारतीय दूतावास से यह राशि गिरिडीह नजारत शाखा को प्रेषित की गई। इसके बाद उपायुक्त गिरिडीह द्वारा निर्गत उक्त राशि का चेक शुक्रवार को मृतक की पत्नी जयंती कुमारी को सौंपा गया।इस अवसर पर चैनपुर पंचायत की मुखिया रेखा महतो के प्रतिनिधि संतोष महतो, अभिभावक एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर महतो एवं डुमरी अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि रामेश्वर महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.