गिरिडीह नगर निगम चुनाव में नाम वापसी के बाद महापौर पद पर 16 उम्मीदवार मैदान में, वार्ड पार्षद के लिए 216 प्रत्याशी।
SHIKHAR DARPANFriday, February 06, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
नगर निगम एवं नगर पंचायत चुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है।महापौर पद के लिए कुल 20 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। नाम वापसी के दिन तीन प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया, जबकि एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया। इसके बाद अब महापौर पद के लिए कुल 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में शेष रह गए हैं।वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए 232 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिनमें से 16 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद अब 216 उम्मीदवार वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।
इसी क्रम में नगर पंचायत बड़की सरिया में अध्यक्ष पद के लिए कुल 17 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि यहां के 12 वार्डों में 80 वार्ड पार्षद प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।उधर नगर पंचायत धनवार में अध्यक्ष पद के लिए 14 उम्मीदवार चुनावी दौड़ में शामिल हैं, जबकि 11 वार्डों में कुल 54 प्रत्याशी वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।इस संबंध में गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी आंकड़ों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है और अब सभी निकायों में चुनाव प्रचार तेज होने की संभावना है।