Type Here to Get Search Results !

केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करता है : रंजीत राय।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, गिरिडीह में बजट सत्र का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि यह बजट देश के गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, रेलवे, डिजिटल कनेक्टिविटी, रोजगार सृजन, स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष जोर दिया गया है, जो सरकार की विकास के साथ अवसर सृजन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि किसानों के लिए कृषि उत्पादन बढ़ाने, सिंचाई, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के प्रावधानों से गांव और खेत तक विकास पहुंचेगा। 

वहीं महिला सशक्तिकरण, युवा उद्यमिता, स्वरोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले प्रावधान आने वाले समय में नए अवसर पैदा करेंगे। श्री राय ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत संकल्प अभियान 2047 को ध्यान में रखकर बनाया गया ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे देश की आर्थिक मजबूती को नई गति मिलेगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता कुमारी, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, आईटी सेल संयोजक शाहिल शर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।अंत में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जनकल्याणकारी और विकासोन्मुख बजट के लिए हार्दिक बधाई दी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.