Type Here to Get Search Results !

डुमरी में वृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति की बैठक//कुड़मी अधिकार महारैली की तैयारी पर हुआ मंथन।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

डुमरी प्रखंड अंतर्गत जामतारा पंचायत सचिवालय सभागार में मंगलवार को वृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति से जुड़े सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 01 मार्च 2026 को रांची के प्रभात तारा मैदान, धुर्वा में प्रस्तावित कुड़मी अधिकार महारैली की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव महतो ने की, जबकि संचालन समिति के केंद्रीय महासचिव रामचन्द्र महतो ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के मुख्य संयोजक शीतल ओहदार, कुड़मी विकास मोर्चा (कुविमो) के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थानेश्वर महतो एवं केंद्रीय कोषाध्यक्ष सखीचंद महतो उपस्थित थे।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कुड़मी अधिकार महारैली को सफल बनाने के लिए गांव-गांव, टोला-टोला जाकर कुड़मी जनजाति समुदाय के लोगों को जागरूक किया जाएगा और उन्हें अपने संवैधानिक अधिकारों के समर्थन में रांची पहुंचने की अपील की जाएगी।मुख्य अतिथि शीतल ओहदार ने अपने संबोधन में कहा कि कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने एवं कुडमाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से और पूरी मजबूती के साथ चलाया जाएगा।वहीं कुविमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थानेश्वर महतो ने कहा कि यदि सरकार ने कुड़मी समाज की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो झारखंड में आर्थिक नाकेबंदी जैसे बड़े आंदोलनात्मक कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।बैठक को पूर्व प्रमुख यशोदा देवी, मुखिया प्रतिनिधि संतोष महतो, रामेश्वर महतो, गंगाधर महतो, केदार महतो, खुबलाल महतो, नीलकंठ महतो, सुभाष महतो, त्रिभुवन महतो, गिरजानंद महतो एवं गुड़िया देवी ने भी संबोधित करते हुए महारैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।इस मौके पर केंद्रीय संरक्षक काशीनाथ महतो, कुंजलाल महतो, उमेश महतो, जितेंद्र प्रसाद महतो, उप प्रमुख उपेन्द्र महतो, टीपनारायण महतो, ओमप्रकाश महतो, प्रदीप महतो, मोहन महतो, लाल बहादुर महतो, राजकिशोर महतो, सुरेश महतो, दिनेश महतो, संदीप महतो, रितिक महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं समाज के लोग उपस्थित थे।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कुड़मी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.