Type Here to Get Search Results !

12 फरवरी की आम हड़ताल को सफल बनाने का भाकपा (माले) का आह्वान, राज्यभर में सड़कों पर उतरने की तैयारी:-मनोज भक्त।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

भाकपा (माले) राज्य कमिटी, झारखंड ने देश की विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत 12 फरवरी की अखिल भारतीय आम हड़ताल को पूर्ण समर्थन देते हुए राज्य की जनता, मजदूरों, किसानों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं और जनसंगठनों से हड़ताल को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरने का आह्वान किया है। यह अपील राज्य सचिव मनोज भक्त ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की।राज्य कमिटी के अनुसार, गिरिडीह जिले के चतरो मोड़, मधुबन, जमुआ, बगोदर, राजधनवार, डुमरी, गांडेय, बेंगाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में भी भारत बंद के दौरान कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। इसकी जानकारी राजेश सिन्हा ने गिरिडीह मीडिया को दी।

भाकपा (माले) ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) को मजदूर वर्ग के अधिकारों पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि इससे स्थायी रोजगार कमजोर होगा, ठेका प्रथा बढ़ेगी, काम के घंटे बढ़ेंगे और श्रम कानूनों की सुरक्षा खत्म होगी।कमिटी ने मनरेगा को खत्म करने की कोशिशों को ग्रामीण गरीबों पर बड़ा आघात बताया और कहा कि प्रस्तावित नई योजनाएं मजदूरों के कानूनी अधिकारों को समाप्त कर उन्हें सरकारी निर्भरता की ओर धकेलेंगी।साथ ही, हालिया अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा समझौते और विदेशी कृषि उत्पादों के आयात को लेकर भी चिंता जताते हुए कहा गया कि इससे भारत की आर्थिक संप्रभुता, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ेगा तथा किसानों को असमान प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।भाकपा (माले) ने इन नीतियों के विरोध में 12 फरवरी की आम हड़ताल को निर्णायक जनप्रतिरोध का रूप देने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.