Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में भाजपा की चुनावी रणनीति पर मंथन, बागियों पर कार्रवाई के संकेत।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

नगर निगम चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सोमवार को गिरिडीह पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में पूर्व मंत्री राजपाली वाल, भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी शैलेन्द्र चौधरी, जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान मेयर पद पर शैलेन्द्र चौधरी की जीत सुनिश्चित करने तथा नगर निगम के सभी 36 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की सफलता के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, दिलीप वर्मा, दिनेश यादव, संजू देवी, शालिनी वैशखियार, रंजीत बरनवाल, नवनीत सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने केंद्र सरकार के बजट को इस वर्ष का “सबसे बेहतर और लोकप्रिय बजट” बताया।

उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है और गरीबों को राहत देने के लिए कई आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी घोषणाएं की गई हैं।पार्टी के भीतर बगावत के मुद्दे पर साहू ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जो नेता पार्टी अनुशासन के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई तय है और ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में संगठन में स्थान नहीं दिया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि इस संबंध में जल्द निर्णय सार्वजनिक किया जाएगा।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए साहू ने उसे “वंशवाद की राजनीति करने वाली पार्टी” बताया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां मेहनत और निष्ठा के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से गिरिडीह की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भाजपा बागी नेताओं पर क्या कदम उठाती है और इसका नगर निगम चुनाव पर क्या असर पड़ता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.