Type Here to Get Search Results !

अरगाघाट सूर्य मंदिर के पास मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह शहर के अरगाघाट सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मकतपुर निवासी 55 वर्षीय सूरज गुप्ता के रूप में की गई है।परिजनों के अनुसार, सूरज गुप्ता को शराब पीने की आदत थी और वे अक्सर अहले सुबह घर से निकल जाया करते थे। सोमवार की सुबह अरगाघाट पुल के नीचे उनका शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अरगाघाट पुल पर बनी रेलिंग से नीचे गिरने के कारण सूरज गुप्ता की मौत हुई है। लोगों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी इसी स्थान पर दो से तीन लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल की रेलिंग की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। वहीं नगर थाना पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शराब सेवन के बाद गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.