Type Here to Get Search Results !

अनंत सिद्ध भगवंतों की छत्रछाया में मधुबन में प्रथम बार महामहोत्सव का आयोजन।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

जैनियो के विश्व प्रशिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन के तरण तारण भवन में पहली बार महामहोत्सव का आयोजन अखिल भारतीय श्री तारन तरण दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित की गई है।चार दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत श्री जिनवाणी जी, अस्थाप, कलशारोहण,वेदी सुतन,वेदी प्रतिष्ठा एवं तिलक महामहोत्सव का आयोजन किया गया है। अनंत तीर्थंकर भगवंत की निर्वाण भूमि श्री सम्मेद शिखर जी यह वह पवित्र स्थान है जहां श्रीमद् जिन तारन तरण मंडलाचार्य जी महाराज संघ सहित पधारे थे।उनकी पावन देशना जीव मात्र के लिए कल्याणकरी है।कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को प्रातः प्रभात फेरी, मंत्र जाप,एऐ श्री बृहद मंदिर विधि,प्रवचन एवं शिखर कलशा दान किया गया।संध्या 4 बजे श्री जिनवाणी जी की शोभायात्रा एवं कलशा रोहन महामहोत्सव, संध्या आरती एवं प्रवचन वहीं रात्रि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

कवि सम्मेलन का मंच संचालन हास्य व्यंग कवि अजय अहिंसा ने की।कवियों में कैलाश तरल उज्जैन,सुदीप भोला जबलपुर, डॉ अनामिका जैन दिल्ली, राकेश राकेन्दु जबलपुर, तरुण गोयल छिंदवाड़ा, डॉ मनीष जैन जबलपुर एवं देवी जैन बरेली ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर लोगों का मन मोह लिया ।  सम्मेलन रात्रि 11:00 बजे तक चला जहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद हुए।वही कार्यक्रम को इतिहास रत्नाकर बाल ब्रह्मचारी बसंत जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रहलाद किशोर जैन, सुभाष दिगंबर, कैलाश कुमार जैन,सेठ राकेश समैया, पंडित विजय मोही, राजेंद्र कुमार जैन,किशोर कुमार जैन, संतोष कुमार कांडाया,सुनील कुमार जैन, सहित कई लोग शामिल हैं ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.