वार्ड संख्या 6 से इंजीनियर संजीव कुमार ने दाखिल किया नामांकन, जनसमर्थन से गूंजा गिरिडीह।
SHIKHAR DARPANMonday, February 02, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
नगर निगम चुनाव को लेकर गिरिडीह के वार्ड संख्या 6 में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सेवा निवृत्त अभियंता विनय कुमार सिंह के बड़े सुपुत्र इंजीनियर संजीव कुमार उर्फ गुड्डू ने वार्ड पार्षद प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने यह नामांकन वार्ड के चौमुखी विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ किया।नामांकन के अवसर पर गिरिडीह–पचंभा मार्ग के दक्षिण राजदूत शोरूम से लेकर पचंभा थाना क्षेत्र के बीच पड़ने वाले कृष्णा नगर, लखारी, शिवपुरी, शशांक बेड़ा, पासवान टोला, बोडो सहित वार्ड के विभिन्न हिस्सों से सभी जाति, वर्ग और धर्म के मतदाता बड़ी संख्या में शामिल हुए। खासकर युवाओं की मौजूदगी ने पूरे माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया।शशांक बेड़ा से शुरू हुई रैली सभी मोहल्लों से गुजरते हुए मोटरसाइकिल और बड़ी गाड़ियों के काफिले के साथ आगे बढ़ी। इस दौरान समर्थकों और मतदाताओं से आशीर्वाद लिया गया।
शिवपुरी, लखारी, अलकापुरी चौक और बरगंडा चौक पर नागरिकों द्वारा रैली का जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरे वार्ड में उत्सव जैसा माहौल बन गया।इंजीनियर संजीव कुमार ने पूर्व प्रत्याशी भाई दयामय एवं भाई संजय गुप्ता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाताओं के अपार समर्थन से वे अभिभूत हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करते हुए वार्ड के चौमुखी विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी कार्यशैली के साथ लगातार काम करेंगे।जनसैलाब के साथ रैली प्रखंड कार्यालय गिरिडीह तक पहुंची। पूरे नामांकन कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में गजब का जोश देखने को मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।रैली में रघुनाथ यादव, सरयु गोप, महादेव दुबे, हरमिंदर सिंह बग्गा, रणविजय सिंह, कृष्णा साहू, उमेश मथुर, वासुदेव रामचंद्र वशी, रामेश्वर पंडित, कुमार गौरव, आशीष कुमार, मिर्गेंद्र कुमार, पिंकी सिंह, रीना शर्मा, गायत्री देवी, तारा देवी सहित सैकड़ों समर्थक शामिल हुए।