ट्रेन पर चढ़ते ही हादसा: गिरिडीह स्टेशन पर बिजली के तार से 40 वर्षीय व्यक्ति झुलसा।
SHIKHAR DARPANWednesday, February 11, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में गांडेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव निवासी विनोद मिश्रा (40 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार, स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ने के दौरान वे ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विनोद मिश्रा को तुरंत नीचे उतारा और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।घटना के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों और अधिकारियों ने भी इस संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दी है। रेलवे परिसर में इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।