Type Here to Get Search Results !

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में ‘छलांग 4.0’ खेल महोत्सव संपन्न।

रांची,शिखर दर्पण संवाददाता।

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में 6 से 11 फरवरी 2026 तक आयोजित पाँच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव “छलांग 4.0” उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय के पुंदाग एवं पालांडू परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।महोत्सव के दौरान क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम, पिट्ठू, 100 मीटर, 200 मीटर और 4×100 मीटर रिले दौड़ तथा रस्साकशी सहित कई प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।

सभी आउटडोर खेल नॉकआउट प्रारूप में संपन्न हुए। खेल समिति अध्यक्ष श्री शौप्रिक चटर्जी और समिति के सदस्यों के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित
हुआ। विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कुलपति प्रो. डॉ. एस. चटर्जी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं, वहीं कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडेय ने सफल आयोजन के लिए खेल समिति और प्रतिभागियों को बधाई दी।“छलांग 4.0” के सफल आयोजन से पूरे विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.