गिरिडीह में अवैध चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी, 185 लीटर शराब जब्त।
SHIKHAR DARPANTuesday, February 10, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
नगर निगम निर्वाचन को देखते हुए अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गिरिडीह अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर गावां थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव में मंगलवार को छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान चुलाई शराब बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण, जावा महुआ तथा भट्टी को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। साथ ही 185 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान करीब 2000 किलोग्राम जावा महुआ भी बरामद हुआ।मामले में अवैध चुलाई शराब कारोबार से जुड़े एक अभियुक्त के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है।इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व रवि रंजन अवर निरीक्षक उत्पाद गिरिडीह ने किया। अभियान में जिला बल और गृह रक्षक जवानों का भी सहयोग प्राप्त हुआ।उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन अवधि में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।