पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ समापन, छात्रों ने प्रस्तुत की शानदार प्रस्तुतियां।
SHIKHAR DARPANFriday, February 13, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड प्रखंड स्थित बिशनपुर +2 हाई स्कूल में सरकार के निर्देशानुसार आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीआरसी पीरटांड़ के कर्मियों द्वारा किया गया था, जबकि समापन समारोह में गिरिडीह के बीपीओ भोला राय तथा बीपीओ अरविंद राय,मुखिया अनूप कुमार मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को शिक्षा के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।इस सफल आयोजन में विद्यालय के हेडमास्टर विजय कुमार दास,शिक्षक प्रभाकर मिश्रा,बीआसी कर्मी निराज कुमार सिंह,विकास कुमार,उमेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों और कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह की गतिविधियों के आयोजन का संकल्प दोहराया।